Goverdhan Pooja Kab kare 13 या 14 नवंबर जाने सही पूजा विधि

Goverdhan Pooja Kab kare: 2023 में दिवाली 12 नवंबर की है यह तो सभी को पता है लेकिन गोवर्धन पूजा में सबको कंफ्यूजन है कि वह कब की है आज हम आपकी इसी दुविधा को दूर करने आए हैं आज हम आपको गोवर्धन पूजा करने का सबसे शुभ समय बताएंगे

Goverdhan Pooja Kab kare

दिवाली का त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है उसमें चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है यह शुभ पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन बनाए जाते हैं जिसमें श्री कृष्णा को बनाया जाता है यह सुबह बनाए जाते हैं परंतु उनकी पूजा शाम को की जाती है पूजा में इन्हें अन्नकूट चढ़ाया जाता है चलिए अब जानते हैं गोवर्धन पूजा कब मनाई जाएगी और उसको मनाने का शुभ समय कौन सा है

सही समय और शुभ मुहूर्त

इसका शुभ मुहूर्त कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 2:56 से शुरुआत हो रही है और इसका समापन 14 नवंबर दिन मंगलवार दोपहर 2:36 को होगा उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा पंचांग के अनुसार शुभ गोवर्धन पूजा 14 नवंबर सुबह 6:43 से 8:52 मिनट के बीच है इसका मतलब आपको 2 घंटे 9 मिनट की मुहूर्त की प्राप्ति होगी गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता है इसकी शुरुआत का श्री भगवान कृष्ण को जाता है

गोवर्धन पूजा पर बना रहे योग

इस साल बहुत शुभ योग बन रहे हैं शोभन योग सुबह से लेकर दोपहर 1:57 तक रहेगा उसके बाद अतिगण्ड योग शुरू होगा यह शुभ योग नहीं होता गोवर्धन पूजा के दिन सुबह अनुराधा नक्षत्र होगा

गोवर्धन पूजा करने की विधि

  • आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना होगा
  • फिर शुभ मुहूर्त शुरू होने पर गोबर से गोवर्धन बनाएं और साथ ही गाय बछड़े की आकृति भी बनाएं
  • उसके बाद दूध दीप आदि से इसकी पूजा करें
  • भगवान श्री कृष्ण को दूध से नहलाने के बाद उनका पूजन करें
  • इसके बाद अपने हाथों से अन्नकूट बनाकर भगवान को भोग लगाएं

गोवर्धन की पूजा का महत्व

यह पूजा प्रकृति को समर्पित होती है इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने इंद्रदेव के घमंड को तोड़ा था उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर बृजवासियों की जान को बचाया था और लोगों को प्रकृति की पूजा करने का संदेश दिया था यह दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष का दिन था तभी से इस दिन गोवर्धन पूजा की जाती है और भगवान को हर मौसम की सब्जियों का अनुकूल तैयार करके उन्हें भोग लगाया जाता है

Conclusion

मैं आशा करता हूं की आपको आज की यह जानकारी पसंद आई होगी और आपको आपके सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा आपको गोवर्धन पूजा कब है पूजा करने की सही विधि उसका महत्व शुभ मुहूर्त आदि सभी के बारे में जानकारी मिल गई होगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगी तुझे और के साथ भी साझा करें और हमारा मनोबल बढ़ाएं धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top